गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: शहर के हरिदास सेमिनरी परिसर स्थित आर्ट गैलेरी में रविवार को बिहार बिजली मजदूर यूनियन के बैनर तले विशेष राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कंपनी के निजिकरण का विरोध, मानवबल का नियमितिकरण, पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू करने व अन्य मुद्दों को लेकर हुए सम्मेलन में भारी संख्या में बिजली कर्मी मौजूद रहे। बतौर मुख्य अतिथि जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि निजीकरण के विरोध की लड़ाई में वे साथ रहेंगे। कहा कि उनके पिता जी भी इसी विभाग में काम किए हैं। मजदूर का बेटा हूं। मजदूर के कंधों पर बिजली विभाग चलता है। आप लोगों ने बिजली विभाग को बनाया है। अब सरकार इसे निजी कंपनी के हाथों में सौंपना चाहती है। निजीकरण के विरोध सहित अन्य मुद्दों को लेकर लड़ाई में तन-मन-धन से साथ देंगे।

निजीकरण के विरोध में एकजुटता ...