Gaya News: बिजली करंट से युवक की मौत मामले में एक गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 6 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बलथर गांव में हफ्ते भर पूर्व राजेश कुमार की मौत मामले में बलथर गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि पकड़े गए अनिल प्रसाद पर आरोप था कि वह अपने खेत के पास नंगा बिजली का तार लगा रखा था। इसी तार की चपेट में आ जाने से राजेश कुमार नामक युवक की मौत हो गई थी। संबंधित मामले में अनिल प्रसाद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस गिरफ्तार किया और आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.