गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: डोभी थाना क्षेत्र के लालूटोला गांव में शनिवार को खेत में गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। परिजनों और गांव वालों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लालूटोला के सुरेंद्र यादव (50) शनिवार को खेत की सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान खेत में गिरे बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डोभी पावर सब-स्टेशन को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद किसान को डोभी पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकलभेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...