Gaya News: बाल संसद के प्रधानमंत्री चुनी गई खुशबू
गया, जुलाई 23 -- Gaya News: आमस के हरिदासपुर प्राथमिक विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत बाल संसद का चुनाव कराया गया। प्रधान शिक्षक किशोर मंगल कुमार ने बताया कि कक्षा पांच की खुशबू कुमारी प्रधानमंत्री चुनी गईं। प्रियंका उपप्रधानमंत्री, नीतीश शिक्षा मंत्री, सागर स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, प्रिंस खेल मंत्री, शिवानी अनुशासन मंत्री, रिंकी जल संरक्षण मंत्री, राधा पर्यावरण तथा आकाश प्रार्थना मंत्री बने। शिक्षकों की देखरेख में निष्पक्ष मतदान कराया गया। बाद में सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाकर उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.