Gaya News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रशिक्षण, बीडीओ ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
गया, नवम्बर 2 -- Gaya News: खिजरसराय प्रखंड सभागार में सोमवार को बाल विवाह उन्मूलन एवं बाल संरक्षण विषय पर महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कवच परियोजना के माध्यम से आयोजित प्रशिक्षण में बाल विवाह की रोकथाम, बच्चों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा गेहलोत ने बाल विवाह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ खिजरसराय, अतरी, मोहड़ा और नीमचक बथानी प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इसके माध्यम से लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.