Gaya News: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, गुरारू पावर सब स्टेशन पर किया हंगामा
गया, जुलाई 26 -- Gaya News: गुरारू बाजार के उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी से नाराज होकर रविवार को पावर सब स्टेशन में हंगामा किया। परैया रोड स्थित महादेव स्थान के पास लगा ट्रांसफॉर्मर बार-बार जल जाने से लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का समाधान करने की मांग बिजली विभाग के अधिकारियों की। कहा कि भीषण गर्मी के बीच बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। क्योंकि बिजली नहीं रहने से मोटर और पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि इलाके में उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने के कारण मौजूदा ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड पड़ रहा है, जिससे वह बार-बार जल जा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।गुरारू बिजली विभाग के कनीय अभियंता (जेई) ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.