Gaya News: बारिश से मिट्टी का मकान गिरा, बाल-बाल बचा परिवार
गया, सितम्बर 25 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की चोवार पंचायत के मनमाधो गांव में गुरुवार की रात दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से गिरजा देवी, पति स्व. छट्ठू शर्मा का मिट्टी का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या भी खड़ी हो गई है। गिरजा देवी के पुत्र राजेश शर्मा ने बताया कि उनका परिवार गरीबी रेखा की सूची में शामिल है। इसके बावजूद अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार जर्जर मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर था। यह भी पढ़ें- Bokaro News: मूसलाधार बारिश में कच्चा घर भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार लगातार बारिश से मकान की दीवारें कमजोर हो गईं और रात में अचानक ढह गईं। ईश्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.