गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: बारिश शुरू होते ही फतेहपुर बस स्टैंड की बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बस स्टैंड परिसर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी जमा होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। यात्रियों को बस पकड़ने के लिए गंदे पानी और कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान हैं। बस पर सवार होने के दौरान यात्रियों को कीचड़ और पानी में उतरना पड़ता है। परिसर में फिसलन के कारण कई बार यात्री गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। बस चालकों को भी कीचड़-पानी के बीच बस खड़ी कर यात्रियों को बैठाने और उतारने की मजबूरी बनी हुई है। पूरे परिसर में जलजमाव रहने से बस खड़ी करना भी चालकों के लिए चुनौती बना हुआ है।फतेहपुर का बस स्टैंड जिला पार्षद की जमीन पर संचालित है। बस स्टैं...