Gaya News: बारिश से फतेहपुर नगर पंचायत की सड़कों पर जलजमाव, लोगों की परेशानी बढ़ी
गया, जुलाई 8 -- Gaya News: फतेहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने नगर की व्यवस्था की पोल खोल दी है। लगातार हुई बारिश के कारण मुख्य सड़कों के अलावा कई गली-मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जगह-जगह पानी जमा होने और कीचड़ फैल जाने से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। नगर के कई वार्डों में नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी की निकासी नहीं हो सकी। नतीजतन सड़कों और गलियों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बरसात से पहले नालियों की नियमित सफाई कराई जाती तो जलजमाव की समस्या इतनी गंभीर नहीं होती। बारिश के कारण कई स्थानों पर सड़कों पर कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल चलने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.