Gaya News: बारिश से धान के फसल को भारी नुकसान
गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से आमस प्रखंड में धान और सब्जी की फसल को नुकसान पहुंचा है। खेतों में धान के पौधे गिरने और जलजमाव से किसान परेशान हैं। गंगटी गांव के किसान श्याम यादव, बिहारी यादव और मनोज यादव ने बताया कि मोटर पंप से सिंचाई कर समय पर धान की रोपनी की थी। पौधों में बालियां निकलने लगी थीं। इसी बीच बारिश और तेज हवा से पौधे खेतों में गिर गए। इससे पैदावार प्रभावित होने की आशंका है। बारिश जारी रही तो खेती की लागत निकालना भी मुश्किल होगा। बभंडीह के किसान दीपक सिंह ने बताया कि कई खेतों में गिरे धान के पौधे पानी में डूब गए हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश और तेज हवा से फसल को नुकसान सलैया के किसान प्रविंद कुमार ने बताया कि बारिश से टमाटर, बैंगन, बोदी और मिर्च की फसल को भी नुकसान हुआ है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.