Gaya News: बारिश से खपड़ैल मकान के दो हिस्से ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार
गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में पिछले चार दिनों से हो रही झमाझम बारिश के कारण छकरबंधा पंचायत के महुलनिया गांव निवासी सुरेश यादव का खपड़ैल मकान का दो हिस्सा सोमवार रात ध्वस्त हो गया। हादसे में परिवार के पांच सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद सभी घर में सो गए थे। लगातार तेज बारिश के कारण घर में पानी घुस गया। इसी दौरान मकान का दो हिस्सा अचानक गिर गया। मकान गिरने से परिवार में अफरातफरी मच गई। मकान क्षतिग्रस्त होने से रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित ने प्रशासन से आपदा के तहत सहायता मांगी है। सीओ संजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.