Gaya News: बारिश के इंतजार में जिले के किसान, धान की रोपनी पर मौसम की मार
गया, जुलाई 3 -- Gaya News: गया जिले में जड़हन धान की खेती करने वाले किसान इन दिनों अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिले के अधिकांश किसानों ने धान का बिचड़ा तैयार कर लिया है और खेतों की जुताई के साथ रोपनी की तैयारी भी पूरी कर ली है। बावजूद इसके पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में धान की रोपनी शुरू नहीं हो सकी है। लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जड़हन धान की रोपाई के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। जुलाई का पहला सप्ताह शुरू होने के बावजूद खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाया है। यदि रोपनी में अधिक विलंब होता है तो धान की पैदावार प्रभावित होने की आशंका बढ़ जाएगी। वहीं जिले के कई किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने अब तक धान का बिचड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.