Gaya News: बाराचट्टी में सड़क हादसे में मजदूर की मौत
गया, जुलाई 21 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड शोभ के समीप सोमवार की रात तेज गति से आ रहा ट्रक की चपेट में आ जाने से मजदूर की मौत हो गई। विजय यादव बाराचट्टी के शोभ बाजार का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, मजदूरी करने वाला विजय सोमवार की रात लगभग सवा आठ बजे घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान डोभी की ओर से आ रही ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग सड़क पर जुटे और उत्तरी लेन पर आ रही गाड़ियों की आवाजाही रोक दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर यातायात को सामान्य करवाया और शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विजय की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.