Gaya News: बाराचट्टी में पुल निर्माण में लगे मजदूर की हादसे में मौत
गया, जुलाई 9 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गुलसकरी नदी पर पुल निर्माण कार्य में लगी पोकलेन की चपेट में आने से गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की पहचान बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सुरौंधा टोला भड़कुआ गांव के सुरेंद्र मांझी के पुत्र गुड्डू मांझी के रूप में की गई। गुड्डू घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। जानकारी के अनुसार, बेलहरिया गांव के समीप से गुजरी गुलसकरी नदी में पुल का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान गुड्डू सहित तीन अन्य मजदूर मिट्टी में दब गए। इनमें से दो सकुशल निकल गए। गुड्डू की खोज के लिए पोकलेन मशीन को लगाया गया। गुड्डू मिट्टी में कितनी गहराई में दबा था। इसका अंदाजा मशीन को नहीं मिल पा रहा था। निकालने के क्रम में उसके सिर में चोट लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मजदूर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.