Gaya News: बाढ़ में बहे छठ घाट की मरम्मती नहीं
गया, अक्टूबर 17 -- Gaya News: बाढ़ में बहे आमस के हमजापुर छठ घाट की अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे स्थानीय लोग और छठ व्रती परेशान हैं। चुन्नू यादव, अनिल यादव, प्रखंड प्रमुख लड्डन खां ने टूटे घाट की शीघ्र मरम्मत कराने की अधिकारियों से अपील की है। बता दें कि इस साल मोरहर नदी में आई बाढ़ में घाट की कई सीढ़ियां टूट कर बह गई हैं। पानी के तेज धार से घाट के पास गहरी खाई बन गई है, जो बेहद खतरनाक है। इस स्थिति में यहां व्रतियों के लिए अर्घ्य देना संभव नहीं है, जबकि मोरहर नदी के किनारे इस घाट पर दर्जनों व्रती अर्घ्य देने पहुंचते हैं। बाढ़ के समय कटाव को रोकने के लिए अधिकारियों ने बोरे में बालू भरकर रखवाया था। इसके बाद भी तेज बहाव पानी अपने साथ घाट की सीढ़ियों को बहा ले गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.