Gaya News: बाजार चौक पर वाहन की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल क्षतिग्रस्त, आठ घंटे बाधित रही आपूर्ति
गया, जुलाई 14 -- Gaya News: गुरारू बाजार चौक पर सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई और उपभोक्ताओं को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बिजली विभाग के एसडीओ विशाल चौधरी ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल की मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.