Gaya News: बागेश्वरी आरओबी निर्माण के लिए लगा बैरियर वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त
गया, जुलाई 2 -- Gaya News: शहर के बागेश्वरी रेल फाटक पर आरओबी निर्माण के लिए बैरियर लगाकर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कलाली मोड़ मुख्य सड़क पर दो दिन पहले लगाया गया बैरियर गुरुवार को एक बड़े वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतिबंध के बावजूद एक हाई बॉडी वाहन निर्धारित मार्ग से गुजरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वाहन बैरियर से टकरा गया जिससे लोहे का बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि उस समय बैरियर के आसपास राहगीरों की भीड़ होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
आरओबी निर्माण कार्य बागेश्वरी रेल फाटक पर आरओबी निर्माण कार्य चलने के कारण रेलवे और जिला प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी है। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.