Gaya News: बनारस कमाने घर से निकले युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत
गया, अगस्त 16 -- Gaya News: घर से बनारस कमाने निकले युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। स्टेशन जाने के दौरान गुरपा थाना क्षेत्र के मनहोना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। लक्ष्मण कुमार (22) बघबंदवा गांव के सलैयाटांड़ टोला के स्व. उपेन्द्र मांझी का पुत्र था। यह घटना शुक्रवार को गया-कोडरमा रेलखंड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण शुक्रवार की शाम अपनी मां को बनारस काम करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पहाड़पुर स्टेशन जाने के दौरान मनहोना के पास रेल लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक की असमय मौत से पूरे गांव में शोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.