Gaya News: बथानी में चोरों का आतंक, एक ही रात में 72 पॉल का बिजली तार काटा
गया, अक्टूबर 28 -- Gaya News: नीमचक बथानी क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरों ने कृषि फीडर के 72 पोलों से बिजली के तार काटकर चोरी कर लिये। इनमें 52 पोलों से एलटी लाइन और 20 पोलों से 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार काटे गए हैं। बुधवार की सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। एक साथ इतने पोलों से तार चोरी होने के कारण कृषि फीडर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है। इससे किसानों के सामने खेतों की सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नीमचक बथानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुबह तार गायब देख ग्रामीण रह गए हैरान
ग्रामीणों ने सुबह देखा तार गायब ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने कृषि फीडर के बिजली तारों को निशाना बनाया। बुधवार की सुबह जब लोग घरों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.