Gaya News: बतसपुर में छत का करकट काटकर फर्नीचर दुकान में लाखों की चोरी
गया, जुलाई 20 -- Gaya News: बोधगया थाना क्षेत्र के बतसपुर मोड़ के समीप स्थित प्रमिला फर्नीचर हाउस में रविवार की देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हुए और छत का करकट काटकर अंदर घुस गये। इसके बाद दुकान में रखे करीब 40 हजार रुपये समेत लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद से आसपास के अन्य दुकानदारों में भय व्याप्त है। प्रमिला फर्नीचर हाउस बतसपुर के सुरेंद्र कुमार मौर्य के मार्केट में उमेश मिस्त्री की दुकान थी। पीड़ित दुकानदार उमेश मिस्त्री ने बताया कि सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। दुकान की छत का करकट भी कटा था। अंदर जाकर जांच करने पर बिक्री के रखे हुए 40 हजार रुपये, बड़ा रंदा मशीन, एल्युमिनियम कटर मशीन, बड़ा हैमर मशीन, चार ड्रिल मशीन, दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.