गया, अगस्त 17 -- Gaya News: बाराचट्टी के बेहद संवेदनशील बड़की चांपी गांव में सोमवार को प्रखंड प्रशासन के सहयोग से मेडिकल कैंप लगाया गया। इस दौरान चिकित्सा कर्मियों ने मुहाने नदी के तेज बहाव के बीच गांव तक पहुंच कर लोगों को चिकित्सा सुविधा दी। प्रखंड मुख्यालय से तकरीबन 24 किलोमीटर दूर दुर्गम इलाके में बसे गांव पहुंचकर चिकित्साकर्मियों ने डेंगू और मलेरिया जांच किया। इस दौरान गांव के 22 लोगों की जांच की गई। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। इस संबंध में बीडीओ अभिषेक कुमार आशीष ने बताया कि सुदूर इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा एवं जानकारियां देने के मकसद से संबंधित गांव में मेडिकल कैंप लगाया गया था। इस मौके पर डॉ एम ई हक, डॉ एस हक, निलेश कुमार, राकेश रंजन सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...