Gaya News: बजौरा मे दो योजनाओं को एक ही जमीन आवंटन होने पर ग्रामीणों में नाराजगी
गया, जुलाई 14 -- Gaya News: डोभी प्रखंड की बजौरा पंचायत के बजौरा गांव में एक ही जमीन पर दो योजनाओं के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन दिया है। मुखिया भुईं यादव ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के बगल में खाता संख्या 577, खेसरा 3771 की 30 डिसमिल जमीन पर प्रस्तावित विवाह मंडप निर्माण के लिए अंचलाधिकारी द्वारा एनओसी दिया गया था। बाद में उसी भूखंड को पैक्स गोदाम के लिए भी आवंटित कर दिया गया। इससे विवाह मंडप निर्माण में बाधा आने की आशंका है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.