गया, अगस्त 5 -- Gaya News: डोभी प्रखंड के बजौरा गांव स्थित महावीर स्थान परिसर में मंगलवार देर रात भक्ति भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मगही लोकगायक अजय मिश्रा और जितेंद्र व्यास की जुगलबंदी ने कजरी, पचरा, झुमर और विरह गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। अजय मिश्रा ने सावन से जुड़े पारंपरिक कजरी गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वाद्ययंत्रों पर सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र व्यास, कुणाल दास और शिवशंकर सिंह ने कलाकारों का साथ दिया। कार्यक्रम में पूर्व मुखिया सोमर यादव, मनोज यादव, आनंद भूषण सिंह, पारस सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...