गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: गया-कोडरमा रेल सेक्शन के बंधुआ रेलवे स्टेशन स्थित रेल फाटक (धनबाद रेल मंडल क्षेत्र) पर जाम की समस्या से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की शाम रेलवे फाटक बंद रहने के कारण गया-रजौली स्टेट हाईवे की मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंधुआ रेल फाटक पर ट्रेन गुजरने के बाद भी काफी देर तक फाटक बंद रखा जाता है। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की संख्या बढ़ती जाती है और देखते ही देखते लंबा जाम लग जाता है। रविवार शाम भी यही स्थिति देखने को मिली। बाइक, कार, ऑटो और अन्य वाहनों के जाम में फंसने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

ट्रेन गुजरने के बाद भी बंद र...