गया, अगस्त 23 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के भोक्तौरी गांव में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात, करीब 15 हजार रुपये नगद, कपड़े और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। घटना को लेकर पीड़िता चिंता कुमारी ने रविवार को बांकेबाजार थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। आवेदन के अनुसार, चिंता कुमारी अपने परिवार के साथ घर से बाहर गई थीं। शनिवार, 22 अगस्त की रात घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर चांदी और सोने के कई आभूषण के अलावा नगद रुपये गायब मिले। पीड़िता ने बताया कि चोर चांदी की पायल, कमरबंद, नथिया, लौंग और बाला समेत अन्य आभूषण ले गए। इसके अलावा सोने की चेन, टांका, दो जोड़ी कान की बालियां और अन्य जेवरात भी गायब हैं। चोरी का...