Gaya News: फुटओवर ब्रिज के प्रवेश पर कीचड़ और जलजमाव, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: परैया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटओवर ब्रिज के प्रवेश स्थल पर जलजमाव और कीचड़ से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटओवर ब्रिज की शुरुआत में ही पानी और कीचड़ जमा रहने के कारण महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों को ब्रिज पर चढ़ने में कठिनाई हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो जाती है। यात्रियों को कीचड़ और पानी से होकर फुटओवर ब्रिज तक पहुंचना पड़ता है। इससे कपड़े गंदे होने के साथ-साथ फिसलने का भी खतरा बना रहता है। वहीं, रेलवे द्वारा पुराने फुटओवर ब्रिज को बंद कर दिए जाने के बाद यात्रियों के लिए परेशानी और बढ़ गई है। अब नए फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना यात्रियों की मजबूरी है, लेकिन इसके प्रवेश स्थल की बदहाल स्थिति सुविधा के बजाय पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.