गया, सितम्बर 9 -- Gaya News: जिला कृषि विभाग के तहत संचालित कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के सभागार में शारदीय (खरीफ) कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र मानपुर के इंजीनियर मनोज कुमार राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर वैज्ञानिक डॉ. रश्मि प्रियदर्शी, डॉ. फरहाना खातून, पौधा संरक्षण निरीक्षक सुनील कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा नीरज कुमार वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में किसानों ने फसलों से जुड़ी समस्याएं वैज्ञानिकों के सामने रखीं। नगर के किसान सुरेंद्र प्रसाद ने पपीता में विकास रुकने की समस्या बताई जिस पर सूक्ष्म पोषक तत्वों का छिड़काव करने की सलाह दी गई। नैली बथानी के सिकंदर प्रसाद को मिर्च के रोग...