Gaya News: फल्गु रबर डैम से युवक का सड़ा-गला शव बरामद
गया, जुलाई 10 -- Gaya News: विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित फल्गु रबर डैम से शुक्रवार की दोपहर एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने डैम में शव फंसा हुआ देखा और इसकी सूचना विष्णुपद थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही विष्णुपद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण प्रथम दृष्टया यह तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक लाल रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जबकि उसके शरीर के निचले हिस्से में पैंट नहीं थी। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया है।विष्णुपद थानाध्यक्ष परमानंद कर्ण ने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का रिकॉर्ड खंगाला जा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.