Gaya News: फल्गु नदी को प्रदूषित करने का आरोप, नगर पंचायत पर ट्रस्ट ने जताई नाराजगी
गया, जुलाई 27 -- Gaya News: खिजरसराय नगर पंचायत क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को फल्गु नदी के किनारे फेका जा रहा है। इससे आसपास के वातावरण और पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। कचरे से निकल रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। पंडित यदुनंदन शर्मा सेवा आश्रम ट्रस्ट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए तत्काल कचरा फेंकने पर रोक लगाने की मांग की है। फल्गु नदी बचाओ, किसानों के खेतों में पानी लाओ अभियान के तहत ट्रस्ट की तीन सदस्यीय टीम खिजरसराय पहुंची। टीम ने फल्गु नदी की स्थिति का जायजा लिया। खिजरसराय से बेलागंज को जोड़ने वाले पुल से बायीं ओर करीब एक किलोमीटर की दूरी तक कचरा फैला हुआ है। ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार ने बताया कि आखिर फल्गु नदी के अस्तित्व को बचाने के लिए सरकार कब जागेगी। फल्गु नदी में जगह-जगह अतिक्रमण और बालू के बेतहाशा उठाव से पहले ही इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.