गया, जुलाई 27 -- Gaya News: फर्जी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के दम पर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, गया में नौकरी हासिल करने के आरोप में विष्णुपद थाने की पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपित पूर्व अतिथि प्रयोगशाला सहायक रौशन कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी संस्थान में नौकरी लेने, सरकारी धन का दुरुपयोग करने और जालसाजी करने का आरोप है। इस मामले में विष्णुपद थाना कांड संख्या-279/26 दर्ज है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित रौशन कुमार, पिता अजय कुमार, बारा गांव, थाना महकार, गया का रहने वाला है। उसके खिलाफ राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य हिरण कुमार सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी。

प्राचार्य की शिकायत प्राचार्य ने शिकायत में बताया कि रौशन कुमार ने अतिथि प्रयोगशाला सहायक के पद पर नियुक्ति के सम...