Gaya News: फरार चल रहे चार अभियुक्तों के घर गुरुआ पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
गया, जुलाई 29 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने बुधवार को न्यायालय के आदेश पर फरार चल रहे चार अभियुक्तों के घरों पर इश्तेहार चस्पा किया। पुलिस ने अकोथरा गांव में श्यामदेव यादव, कामदेव यादव और कुंदन यादव तथा पचमह गांव में हत्या के मामले के फरार अभियुक्त रवीश पासवान के घर पर विधिवत इश्तहार चिपकाया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर यदि अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Gridih News: फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.