गया, जुलाई 18 -- Gaya News: गुरुआ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त राजेंद्र यादव के घर कुर्की की कार्रवाई की। राजेंद्र यादव कासमा थाना कांड संख्या 05/02 का आरोपित है और कटवारा गांव का निवासी है। पुलिस ने विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए कुर्की की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार था। न्यायालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...