गया, जुलाई 8 -- Gaya News: अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को फतेहपुर और गुरपा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में करीब 1100 लीटर महुआ शराब और तस्करी में प्रयुक्त छह मोटरसाइकिल जब्त की। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही सभी तस्कर मौके से फरार हो गए। गुप्त सूचना पर फतेहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार और गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार के नेतृत्व में फतेहपुर थाना क्षेत्र के नई दुनियां और ढूब्बा तथा गुरपा थाना क्षेत्र के नौडीहा के समीप छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब और बाइक छोड़कर जंगल व आसपास के इलाकों में भाग निकले। जब्त शराब और मोटरसाइकिलों को संबंधित थानों में लाया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब...