गया, जुलाई 25 -- Gaya News: फतेहपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पतिया गांव के समीप से करीब 1200 लीटर देसी शराब और छह मोटरसाइकिल जब्त की है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि झारखंड से मोटरसाइकिलों के जरिए बड़ी मात्रा में देसी शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पतिया गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर शराब और बाइक छोड़कर भाग निकले। तलाशी के दौरान छह मोटरसाइकिलों पर लदी करीब 1200 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और वाहनों को जब्त कर थाना लाया है। मामले में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार तस्करों की पहचान कर गिरफ्तारी के लि...