गया, जुलाई 5 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के दो मामलों ने बैंक खाताधारकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धरहराकला पंचायत के रखवाचक गांव के दो लोगों के बैंक खातों से कुल 69,500 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। एक मामले में आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) के जरिए 50 हजार रुपये, जबकि दूसरे मामले में खाते से 19,500 रुपये निकाले जाने का आरोप है। पीड़ित विशेश्वर यादव ने बताया कि उनके पंजाब नेशनल बैंक की जम्हेता शाखा स्थित खाते से 12 अप्रैल को 10 हजार और 14 अप्रैल को 9,500 रुपये की निकासी हुई। इसकी जानकारी उन्हें करीब दस दिन बाद मिली, जिसके बाद उन्होंने बैंक और फतेहपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, गांव के ही शिव प्रसाद ने बताया कि 8 से 13 अप्रैल के बीच उनके खाते से एईपीएस के माध्यम से पांच बार में कुल 50 हजार...