Gaya News: फतेहपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सीएचसी में बढ़े मरीज
गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी में करीब 150 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें लगभग 100 मरीज सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सुबह नौ बजे से ही अस्पताल में भीड़ लगी रही। पर्ची कटाने के लिए काउंटर पर लंबी कतार दिखी, वहीं ओपीडी के बाहर भी मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में घंटों खड़ा रहना पड़ा। निजी क्लीनिकों में भी मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें ज्यादातर लोग वायरल बुखार, बदन दर्द, सर्दी और खांसी से पीड़ित हैं।
बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.