Gaya News: फतेहपुर में प्रारंभिक शिक्षक संघ की प्रखंड इकाई का गठन, प्रेम प्रकाश भारती अध्यक्ष निर्वाचित
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: प्रारंभिक शिक्षकों को संगठित करने और उनकी समस्याओं को उठाने के उद्देश्य से सोमवार को बीआरसी फतेहपुर में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ गोपगुट की प्रखंड इकाई का गठन किया गया। गया सदर अनुमंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रेम प्रकाश भारती को अध्यक्ष और संजय कुमार प्रियदर्शी को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया। आर्या शर्मा, शिवकुमार प्रसाद, दीपक कुमार और नीलम कुमारी उपाध्यक्ष बनाए गए। सत्येंद्र प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष, कल्पना कुमारी संयोजक, चक्रपाणि राघव प्रसाद मीडिया प्रभारी, प्रवीण कुमार प्रखंड प्रवक्ता और सुनीता सिन्हा उपसचिव चुनी गईं। रंजीत कुमार और पिंटू कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.