Gaya News: फतेहपुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर
गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 पर रविवार शाम फतेहपुर थाना क्षेत्र के रसूना मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर फतेहपुर से गया की ओर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक गया की तरफ से फतेहपुर लौट रहा था। इसी दौरान रसूना मोड़ के पास दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही फतेहपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.