गया, जुलाई 6 -- Gaya News: फतेहपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अलग-अलग मामलों के दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मोदन बीघा गांव निवासी बाबूलाल प्रसाद, पिता- स्वर्गीय रामधनी प्रसाद तथा धर्मपुर गांव निवासी पिंटू कुमार उर्फ अमरेश रविदास, पिता-देवलाल रविदास शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी सोमवार को पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने यह जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...