Gaya News: फतेहपुर के रेंगनी व चरका पत्थर में खुलेगा नया प्राथमिक विद्यालय, शिक्षा विभाग ने शुरू की कवायद
गया, जुलाई 21 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड के दो गांवों में नए प्राथमिक विद्यालय की स्थापना की दिशा में शिक्षा विभाग ने पहल तेज कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार ग्राम पंचायत नोडीहा सुरंग के रेंगनी तथा ग्राम पंचायत जयपुर के चरका पत्थर गांव में प्राथमिक विद्यालय खोलने की संभावना को लेकर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। यह कार्रवाई विधानसभा में उठाए गए तारांकित प्रश्न तथा सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुपालन में की जा रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा व साक्षरता) ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, फतेहपुर को निर्देश दिया है कि दोनों गांवों का स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। रिपोर्ट में एक किलोमीटर की परिधि में संचालित सरकारी विद्यालयों की जानकारी, दोनों गांवों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.