गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मंगलवार को प्रखंड की छह पंचायतों में सहयोग शिविर लगाए गए। धराहराकला, नीमी, बारा, कठौतिया केवाल, नौडीहा झुरंगा और नगवां पंचायत में आयोजित शिविरों में ग्रामीणों ने आवेदन दिए। बीडीओ शशि भूषण साहू ने बताया कि शिविरों में कुल 35 आवेदन मिले। अधिकांश का निष्पादन कर दिया गया है। शेष आवेदनों के निपटारे के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। लंबित मामलों का समाधान एक माह में होगा। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...