गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक व्यक्ति को फोन किया और केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर उसके बैंक खाते से तीन लाख 14 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली। घटना के बाद पीड़ित ने गया जी साइबर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और ठगी गई राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित प्रमोद कुमार फतेहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव के रहने वाले हैं। प्रमोद की छोटी बेटी की शादी होनी है, ऐसे में जमा पूंजी गंवाने से परिवार की चिंता बढ़ गई है। साइबर ठगी का शिकार बने प्रमोद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके मोबाइल पर शनिवार को एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताया और बैंक खाते का केवाईसी अपडेट कराने की बात कही। इसी दौरान उनके बैंक खाते से कुल 3,14,500 रुपये की निकासी हो ...