Gaya News: फतेहपुर : चार महिलाओं की जान बचाने वाले विक्की की पढ़ाई का रास्ता खुला
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: चार महिलाओं को आहर में डूबने से बचाकर बहादुरी की मिसाल पेश करने वाले छात्र विक्की कुमार के लिए शिक्षा का रास्ता साफ हो गया है। आर्थिक तंगी और नामांकन की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के कारण नौवीं में दाखिले से वंचित विक्की को अब पढ़ाई का मौका मिलेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उसे नौवीं में नामांकन कराने की विशेष अनुमति दे दी है। साथ ही प्लस टू उच्च विद्यालय करियादपुर ने उसे 12वीं तक बिना किसी शुल्क के पढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। विक्की कुमार फतेहपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के प्रदीप यादव का पुत्र है। आठ अक्तूबर को उसने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए गांव की चार महिलाओं को आहर में डूबने से बचाया था। उसकी बहादुरी की चर्चा के बीच यह जानकारी सामने आई कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और निर्धारित समय-सीमा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.