Gaya News: फतेहपुर: बंधिया आहर में डूबने से महिला की मौत
गया, अक्टूबर 23 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के खेदरपुरा गांव स्थित बंधिया आहर में शुक्रवार की सुबह डूबने से रिंकू देवी की मौत हो गई। वह आहर के पास गोयठा थापने गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिवार में मातम पसरा है। रिंकू की चार साल की बेटी के सिर से मां का साया उठ गया, वहीं इकलौती बेटी को खोने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि रिंकू देवी शुक्रवार सुबह करीब दस बजे बंधिया आहर के पास गोयठा थापने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रिंकू देवी फतेहपुर के खेदरपुरा गांव निवासी सरजू यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.