गया, अक्टूबर 18 -- Gaya News: शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को फतेहपुर और टनकुप्पा प्रखंड के देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिरों में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजते रहे। फतेहपुर प्रखंड के बड़ी देवी स्थान, अष्टभुजी देवी स्थान, कालका स्थान, नीमी देवी मंदिर, टनकुप्पा के देवी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोरियो के दुर्गा मंदिरों में हुई अष्टमी की पूजा-अर्चना, उमड़े श्रद्धालु भक्...