गया, सितम्बर 6 -- Gaya News: शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड कार्यालय स्थित खेल परिसर में प्रशासन और पत्रकारों के बीच सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में प्रशासन की टीम ने पत्रकारों की टीम को 65 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर प्रशासन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 173 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट लगाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। 174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकारों की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पत्रकारों की टीम निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। इस तरह प्रशासन की टीम ने 65 रन से मुकाबला अपने नाम कर फाइनल मे...