गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: प्रखंड के सतामस गांव में जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से चल रहा अनिश्चितकालीन जन सत्याग्रह गुरुवार को पांचवें दिन स्थगित कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने यह निर्णय लिया। बीडीओ पूजा गेहलौत और सीओ केशव किशोर सहित कई अधिकारी गुरुवार को धरनास्थल पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया गया। विद्यालय निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण भी किया गया। सीओ ने भूमिहीन परिवारों को जल्द तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने फिलहाल सत्याग्रह स्थगित करने का निर्णय लिया।सीओ केशव किशोर ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी...