Gaya News: प्रमंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारी शुरू, जूनियर खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर
गया, जुलाई 23 -- Gaya News: गया जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में जिले के चयनित जूनियर बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत गया जी खेल भवन में हुई। सोमवार से शुरू हुए इस शिविर में जिले के 22 चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल को निखारना, उनकी शारीरिक क्षमता को मजबूत बनाना और आगामी मगध प्रमंडलीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें पूरी तरह तैयार करना है।
प्रशिक्षण की विशेषताएं जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को रेड, डिफेंस, बोनस, चेन टैकल, मैच रणनीति, फिटनेस, अनुशासन और टीम समन्वय का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की तकनीकी कमियों को दूर करने के साथ-साथ मानसिक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.