गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्ठी सोमवार को बीआरसी में आयोजित हुई। इस संबंध में बीईओ राधेश्याम सिंह ने बताया कि बैठक में विद्यालयों से जुड़े शैक्षणिक एवं विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि पीबीएल कार्यक्रम को 10 अक्टूबर तक अपलोड करने, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का कार्य 24 घंटे में पूरा करने तथा नशामुक्ति से संबंधित लंबित कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया। 75 प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों का ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर वाई/एन दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इसके साथ ही साथ अर्द्धवार्षिक परीक्षा के अंक पांच अक्टूबर तक पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया...