Gaya News: प्रधान जिला जज ने किया अधिवक्ता चेंबर का उद्घाटन
गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बुधवार को गया बार एसोसिएशन की ओर से नवनिर्मित अधिवक्ता चेंबर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर दूसरी बार आने का अवसर मिला है। अधिवक्ताओं के बीच भाईचारा देखकर मन प्रसन्न हुआ। जगह और जमीन की कमी के बावजूद चेंबर बनाकर अधिवक्ताओं का काम करना सराहनीय है। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत ओझा, सीजेएम प्रकाश कुमार राय, बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कैसर सरफुद्दीन, सचिव रवींद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने न्यायिक पदाधिकारियों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.